स्कैम से रहना है दूर तो Google पर न खोजें ये 5 चीजें

अमर उजाला

Tue, 24 October 2023

Image Credit : सोशल मीडिया
हर चीज के बारे में जानने के लिए हम अक्सर गूगल बाबा की मदद लेते हैं। ऐसे में एक गलती और आप जिंदगी भर की पूरी कमाई गंवा सकते हैं। 
Image Credit : Istock

यदि आप इन चीजों को गूगल पर सर्च करते हैं तो आपके साथ धोखा होने की संभावना 99 फीसदी है।

Image Credit : सोशल मीडिया

कूपन और ऑफर्स

सस्ते में सामान लेने के चक्कर में लोग डिस्काउंट कूपन और ऑफर्स को लेकर गूगल पर खूब सर्च करते हैं, लेकिन  यह आदत साइबर ठगों के लिए न्योता है।

Image Credit : अमर उजाला

कस्टमर केयर का नंबर

गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर सर्च करने से पहले आपको बेहद ही सावधानी रहना चाहिए। यदि आप फर्जी साइट पर पहुंच गए तो आप फ्रॉड के शिकार हो सकते हैं।

Image Credit : iStock

बैंक की वेबसाइट और इंटरनेट बैंकिंग

अक्सर लोग अपने बैंक की इंटरनेट बैंकिंग सेवा के बारे में गूगल पर सर्च करते हैं और ठगी के शिकार होते हैं। ऐसे में बहुत सावधान रहने की जरूरत है।

Image Credit : सोशल मीडिया

बीमारी के बारे में

यदि आपको सेहत संबंधी कोई समस्या है तो डॉक्टर से सलाह लें, न कि गूगल पर दवा सर्च करके उसका सेवन करने लगें। ऐसा करना काफी खतरनाक हो सकता है।
Image Credit : iStock

सरकारी वेबसाइट

गूगल सर्च में आने वाली किसी भी सरकारी वेबसाइट के यूआरएल की जांच बारीकी से करें नहीं तो आपके साथ धोखा हो सकता है।
 
Image Credit : Pixabay

WhatsApp: प्राइवेसी के लिए मिलते हैं ये खास फीचर्स, तुरंत नोट कर लें

सोशल मीडिया
Read Now