भूकंप में जान बचा सकता है Android का यह हिडन फीचर, ऐसे करें एक्टिवेट

अमर उजाला

Fri, 5 September 2025

Image Credit : अमर उजाला

प्राकृतिक आपदाओं को टालना लगभग नामुमकिन है। ये अचानक से आती हैं और हजारों-लाखों जिंदगियों को बदलकर चली जाती हैं।

Image Credit : Adobe Stock

प्राकृतिक आपदाओं को टाला नहीं जा सकता। ये अचानक से आती हैं और हजारों-लाखों जिंदगियों को बदलकर चली जाती हैं।
 

Image Credit : Adobe Stock

लेकिन एंड्रॉयड फोन में एक ऐसा फीचर मिलता है, जो भूकंप आने की स्थिति में यूजर को पहले अलर्ट कर देता है। आइए जानते हैं...
 

Image Credit : ANI

एंड्रॉयड पर भूकंप के अलर्ट की शुरुआत 2020 में हुई थी, जब गूगल ने इस फीचर का ऐलान किया था।
 

Image Credit : अमर उजाला

गूगल का कहना है कि 2020 में लॉन्च होने के बाद से अब तक यह 2,000 से अधिक भूकंप का पता लगा चुका है।
 

Image Credit : AI

अधिकतर स्मार्टफोन में एक्सलेरोमीटर लगे होते हैं। ये छोटे सेंसर होते हैं, जो फोन को रोटेट करने पर स्क्रीन का ओरिएंटेशन बदलने में काम आते हैं।

Image Credit : Freepik

गूगल इन्ही एक्सलेरोमीटर को यूज कर उन्हें मिनी सेस्मोमीटर बना देती हैं, जो भूकंप की झटकों को डिटेक्ट कर सकते हैं।

Image Credit : Adobe Stock

एंड्रॉयड स्मार्टफोन में यह फीचर डिफॉल्ट तौर पर ही इनेबल होता है। अगर आपके फोन में इनेबल नहीं है तो सेटिंग में जाएं और सेफ्टी एंड इमरजेंसी सेक्शन खोलें।
 

Image Credit : FREEPIK

यहां अर्थक्वेक अलर्ट्स को सेलेक्ट कर टॉगल को ऑन कर दें। अलर्ट पाने के लिए आपको लोकेशन और इंटरनेट एक्सेस को इनेबल रखना होगा।

Image Credit : अमर उजाला

कोई और तो यूज नहीं कर रहा आपका Google अकाउंट? झटपट करें चेक!

Freepik
Read Now