अमर उजाला
Sun, 18 December 2022
एपल ने आईओएस 16.2 के साथ भारत में आईफोन्स के लिए 5G नेटवर्क का सपोर्ट जारी कर दिया है।
2020 या उसके बाद लॉन्च किए गए सभी आईफोन पर 5G का इस्तेमाल किया जा सकेगा। यदि आपके पास आईफोन 12 या इसके बाद का कोई मॉडल है तो आप 5जी चला सकेंगे।
5G इनेवल करने के लिए आपको अपने आईफोन की सेटिंग्स को ओपन करना है और यहां से जनरल सेटिंग में जाना है।
अब यहां से सॉफ्टवेयर अपडेट पर टैप करना है और यदि आपके आईफोन के लिए iOS 16.2 अपडेट जारी हो गया होगा तो आपको डाउनलोड का ऑप्शन दिखेगा।
सभी टर्म्स और कंडीशन्स को देखने के बाद आप अपने आईफोन में अपडेट को डाउनलोड और इंस्टॉल कर लें।
नए अपडेट के बाद आपको एक नया 5G स्टेटस आइकन मिल जाएगा। इसके बाद आप आईफोन में 5G इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Whatsapp पर ऐसे बनाएं अपना अवतार