अमर उजाला
Sun, 13 November 2022
यदि आप नए यूजर हैं और अपने आधार कार्ड की मदद से यूपीआई को सेट करना चाहते हैं तो आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना है।
सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर या एपल एप स्टोर से PhonePe डाउनलोड करना है। अब PhonePe को ओपन करके इसमें अपना मोबाइल नंबर और ओटीपी डालें।
अब उस बैंक का चुनाव करें, जिसमें आप UPI एक्टिवेशन चाहते हैं। याद रखें कि बैंक में आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड होना आवश्यक है।
इसके बाद PhonePe आपके बैंक अकाउंट डिटेल को चेक करेगा और UPI को अकाउंट से लिंक करेगा।
अब आपको आधार कार्ड के आखिरी छह अंक डालने हैं और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करना है। अब आपको UPI पिन सेट करना है और आपका PhonePe UPI कंप्लीट हो गया।
ऐसे हाइड करें अपना Whatsapp Online Status