Smartphone: खराब बैटरी लाइफ से हैं परेशान तो ये तरीके आएंगे काम

अमर उजाला

Wed, 25 October 2023

Image Credit : Istock
यदि आपका फोन जरूरत से ज्यादा बैटरी कंज्यूम कर रहा है तो यहां हम कुछ तरीके बता रहे हैं जो आपके फोन को बार-बार चार्ज करने से छुटकारा दिला सकते हैं।
Image Credit :

डिस्प्ले रिफ्रेश रेट

फोन का रिफ्रेश रेट जितना ज्यादा होगा, बैटरी की खपत भी उतनी ही ज्यादा होगी। आप फोन की रेटिंग में जाकर रिफ्रेश रेट को ऑटो पर सेट कर सकते हैं।

Image Credit : अमर उजाला
ऑटो पर फोन जरूरत के हिसाब से डिस्प्ले को 60Hz या 90Hz पर सेट कर देगा। इससे फोन की बैटरी लाइफ काफी बढ़ जाएगी।
Image Credit : अमर उजाला

ऑटो ब्राइटनेस मोड

जरूरत से ज्यादा ब्राइटनेस भी आपके फोन की बैटरी को जल्दी खत्म करती है। आप कोशिश करें की फोन की ब्राइटनेस को 50 फीसदी या इससे कम ही रखें।
Image Credit : अमर उजाला

सबसे सही तरीका यह है कि आप इसे ऑटो-ब्राइटनेस मोड पर सेट कर लें, इससे आपके फोन की बैटरी की अधिक बचत होती है।

Image Credit : अमर उजाला

नोटिफिकेशन ऑफ करें

ज्यादा बैटरी बचाने के लिए फोन में अनावश्यक नोटिफिकेशन को बंद कर दें। जरूरत न होने पर GPS लोकेशन और ब्लूटूथ को बंद कर सकते हैं। 
Image Credit : istock

स्कैम से रहना है दूर तो Google पर न खोजें ये 5 चीजें

सोशल मीडिया
Read Now