अपने भूले हुए पासवर्ड का ऐसे लगाएं पता आप जब भी किसी वेबसाइट पर लॉगिन करते हैं, उस समय गूगल आपसे लॉगिन इंफो सेव करने की अनुमति मांगता है अनुमति देने के बाद गूगल आपके लॉगिन इंफो को ब्राउजर में सेव करके रख लेता है अगर आप अपने पासवर्ड या लॉगिन इंफो को भूल गए हैं, तो घबराएं नहीं शायद आपका लॉगिन इंफो गूगल क्रोम ब्राउजर में मिल सकता है इसके लिए आपको गूगल क्रोम एप को ओपन करके मैन्यू बटन पर क्लिक करना है। उसके बाद सेटिंग के विकल्प का चयन करें नए पेज पर पासवर्ड के ऑप्शन पर क्लिक करें। इस पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर वो सभी लॉगिन इंफो शो हो जाएंगी, जिन्हें आपने पहले सेव किया था इस तरह आप अपने भूल हुए लॉगिन आईडी और पासवर्ड का दोबारा पता लगा सकते हैं टेक