अमर उजाला
Thu, 1 December 2022
व्हाट्सएप अकाउंट्स को नए आईटी नियम के तहत यूजर्स की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए बैन किया जाता है।
अगर किसी ने आपके साथ अभद्रता की है तो आप भी उसके व्हाट्सएप अकाउंट्स को रिपोर्ट कर सकते हैं।
यूजर की रिपोर्ट करने के लिए सेंडर के मैसेज पर लॉन्ग प्रेस करें और फिर तीन डॉट पर क्लिक करें।
अब आपको ब्लॉक करने का ऑप्शन भी दिखाई देगा। आप अकाउंट को ब्लॉक करके रिपोर्ट करना चाहते हैं तो इस पर क्लिक करें।
यदि आप यूजर को ब्लॉक नहीं बल्कि सिर्फ रिपोर्ट करना चाहते हैं तो रिपोर्ट पर टैप करें और प्रोसेस को पूरा करें।
इसके बाद यह मैसेज और रिक्वेस्ट व्हाट्सएप के पास चली जाएगी। व्हाट्सएप वेरिफाई करने के बाद अकाउंट को बंद कर देगा।
सोशल मीडिया पर भूलकर भी ना करें ये गलतियां