अमर उजाला
Fri, 30 August 2024
अन्य ऑनलाइन पोर्टल की तरह ही IRCTC पर भी यूजर को लॉगिन करना पड़ता है और आईडी बनानी होती है।
आज हम आपको IRCTC अकाउंट का पासवर्ड रीसेट करने का तरीका बताएंगे...
आप अपने IRCTC पासवर्ड को दो तरीकों से रीसेट कर सकते हैं- ईमेल और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के माध्यम से।
सबसे पहले आधिकारिक IRCTC वेबसाइट पर जाएं और 'Forgot Password' लिंक पर क्लिक करें।
आपको अपना यूजरनेम दर्ज करने के लिए कहा जाएगा। इसे दर्ज करें और अगले चरण पर जाएं।
आपको एक पेज पर री-डायरेक्ट किया जाएगा जहां आपको एक सिक्योरिटी प्रश्न का उत्तर देना होगा।
यहां वही सवाल पूछा जाएगा जिसे आपने अकाउंट बनाते समय सेट किया था।
सुरक्षा प्रश्न का सही उत्तर देने पर, आपको IRCTC से एक ईमेल प्राप्त होगा। इस ईमेल में पासवर्ड रीसेट करने के निर्देश होंगे।
बड़े ही काम का है आईफोन में मिलने वाला यह फीचर