फोन में खराब आवाज से हैं परेशान तो करें ये चार काम

अमर उजाला

Fri, 23 August 2024

Image Credit : अमर उजाला

आज हम आपको चार ऐसे ट्रिक्स बताएंगे जिनमें से आप एंड्रॉयड स्मार्टफोन में आवाज क्लियर नहीं आने वाली समस्या का समाधार बिना सर्विस सेंटर गए ठीक कर सकते हैं।

Image Credit : Istock

माइक्रोफोन चेक करें

फोन की आवाज या वॉयस क्वालिटी को बेहतर करने से पहले यह जरूरी है कि आप अपने फोन का माइक्रोफोन, ईयरफोन और स्पीकर को चेक करें।

Image Credit : Istock

इन्हें साफ करने का सबसे अच्छा तरीका एक सुपर सॉफ्ट ब्रिसल टूथब्रश है। कई बार फोन का प्रोटेक्टिव केस भी फोन की कॉलिंग क्वालिटी को खराब कर देता है।

Image Credit : iStock

एचडी कॉलिंग

वॉयस कॉलिंग क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए आप एचडी वॉइज या VoLTE फीचर को ऑन कर सकते हैं।

Image Credit : Istock

कॉलिंग के समय HD डायलिंग टॉप-राइट कॉर्नर में दिखाई देता है। जब भी आप किसी को कॉल करते हैं, इसके साथ ही आप एडवांस कॉलिंग में जाकर भी यह विकल्प ऑन कर सकते हैं।

Image Credit : FREEPIK

वाई-फाई कॉलिंग

जहां से आप कॉल कर रहे हैं, अगर वहां सेल्यूलर सिग्नल कमजोर है तो आप अपने फोन में वाई-फाई कॉलिंग का विकल्प ऑन कर सकते हैं।

Image Credit : Freepik

वैसे तो वाई-फाई कॉलिंग में आवाज काफी साफ आती है, लेकिन कई बार कुछ ईको आपको महसूस हो सकती है, लेकिन कमजोर नेटवर्क में बात करने से तो बेहतर वाई-फाई कॉलिंग विकल्प ही है। 

Image Credit : Istock

मोबाइल एप

यदि आपके पास वाई-फाई नहीं है या फिर वाई-फाई नेटवर्क नहीं है तो आप गूगल डुओ, व्हाट्सएप, मैसेंजर जैसे एप्स का इस्तेमाल कॉलिंग के लिए कर सकते हैं।

Image Credit : Istock

किस कंपनी का नेटवर्क आपके इलाके में है जबरदस्त, ऐसे करें चेक

istock
Read Now