Whatsapp पर ऐसे भेजें HD क्वालिटी फोटो व्हाट्सएप ने अच्छी क्वॉलिटी में फोटोज को शेयर करने के लिए बेस्ट क्वॉलिटी फीचर को जारी कर दिया है। इस फीचर की मदद से अब अच्छी और ओरिजनल क्वॉलिटी में फोटो को भेजा जा सकता है। नए फीचर्स के तहत व्हाट्सएप सेटिंग्स में यूजर्स को एक अलग डेडिकेटेड फोटो अपलोड क्वॉलिटी सेक्शन दिया गया है। आपको आईबटन से सेटिंग्स में जाना है। यहां से आपको Storage and data वाले ऑप्शन पर टैप करना है। अब यहां सबसे नीचे आपको एक नया मीडिया अपलोड क्वॉलिटी वाला ऑप्शन मिलेगा। इसपर क्लिक करने के बाद आपको तीन ऑप्शन मिलते हैं। आप अपनी सुविधा के हिसाब से ऑप्शन को बेस्ट क्वॉलिटी, ऑटो और डाटा सेवर पर सिलेक्ट कर सकते हैं। ध्यान रहे कि बेस्ट क्वॉलिटी वाले ऑप्शन में सबसे अच्छी क्वॉलिटी में फोटो भेजे जा सकेंगे। TECH