बिना कुछ डिलीट किए ऐसे करें फोन स्टोरेज को खाली आप में से कई लोग सोच रहे होंगे कि आखिर बिना कुछ डिलीट किए मोबाइल में कैसे एक्स्ट्रा स्पेस बना सकते हैं? तो इसका जवाब है, हां ऐसा हो सकता है इसके लिए आपको अपने जरूरी फाइल्स और फोल्डर्स को गूगल ड्राइव में अपलोड करना है सबसे पहले आपको अपने फोन में गूगल ड्राइव एप्लीकेशन को ओपन करना है। उसके बाद होम स्क्रीन पर दिख रहे प्लस आइकन को टैप करें अब आपको अपलोड के विकल्प का चयन करना है। यहां आप अपने उस फाइल को सेलेक्ट करें, जिसे आप गूगल ड्राइव पर अपलोड करना चाहते हैं फाइल सेलेक्ट करने के बाद गूगल ड्राइव में अपलोड होने लगेगी। फाइल अपलोड होने के बाद आप उसे मोबाइल स्टोरेज से डिलीट कर सकते हैं इससे आपकी जरूरी फाइल डिलीट भी नहीं होगी और फोन में अतिरिक्त स्पेस भी मिल जाएगा टेक