अमर उजाला
Tue, 1 July 2025
आज कल की डिजिटल दुनिया में अपने डेटा को सुरक्षित रखना सबसे बड़ा चैलेंज है।
आए दिन डेटा लीक होने के मामले सामने आते रहते हैं। घर में इस्तेमाल होने वाले डिजिटल डिवाइस भी डेटा चोरी करते हैं।
घर का स्मार्ट टीवी भी डेटा कलेक्ट करता रहता है और आपको इसकी भनक तक नहीं लगती।
आप कौन सा चैनल ज्यादा देखते हैं, कौन सा शो पसंद करते हैं। टीवी ऐसे कई डेटा अपने सर्वर को भेजता रहता है।
फोन की तरह टीवी पर भी पर्सनल डेटा को सुरक्षित रखने की सेटिंग्स की जा सकती है। आइए जानते हैं।
टीवी की Settings में जाएं। यहां पर आपको Privacy, General, या Terms & Conditions ऑप्शन शो होगा।
अब ACR, Viewing Information, या Viewing Data जैसा ऑप्शन सर्च करें और इसे Off या Disable कर दें।
अगर कोई और Data Collection या Interest-based Ads जैसे ऑप्शन हों, तो उन्हें भी बंद कर दें।
इसके अलावा Automatic Content Recognition को बंद करना चाहिए। Location Access, Viewing Data / Analytics Sharing भी बंद करें।
बिना टेलीप्रॉम्प्टर खरीदे ऐसे करें इस्तेमाल, जूम भी कर सकेंगे