अमर उजाला
Sun, 22 June 2025
मॉनसून भारत में दस्तक दे चुका है। ऐसे में रात में पारा कम होने के वजह से ठंड लगने लगी है।
अब रात में AC चलाकर सोने से बीच रात ठिठुरन लगने लगती है और उठकर एसी बंद करना पड़ता है। इससे नींद भी खराब होती है।
लेकिन आपके घर के एसी के रिमोट में एक ऐसा बटन मिलता है जिसे दबाकर आप इस मौसम में चैन की नींद सो सकते हैं।
हर कंपनी अपनी एसी के रिमोट में Sleep Mode का बटन देती है, जो आपके शरीर के टेंप्रेचर के मुताबिक तापमान को कंट्रोल करता है।
रात में सोते समय शरीर का तापमान कम हो जाता है। यह मोड ऑन रहने से एसी धीरे-धीरे तापमान बढ़ा देता है, जिससे हमें ठंड नहीं लगती।
हालांकि, Sleep Mode का यह खास फीचर आमतौर पर इंवर्टर AC में मिलता है, लेकिन आप अपने एसी के रिमोट में भी चेक कर सकते हैं।
दुनिया में गूंजा योग का मंत्र, तस्वीरों में देखें रूस-जापान ने कैसे मनाया