अमर उजाला
Tue, 4 March 2025
आज हम आपको बताएंगे कि गूगल पर क्या सर्च करना चाहिए और क्या नहीं। आइए जानते हैं...
अपना आधार नंबर, बैंक डिटेल्स, पासपोर्ट नंबर या अन्य संवेदनशील जानकारी गूगल पर सर्च करने से डेटा लीक होने का खतरा बढ़ सकता है।
ड्रग्स, हथियार, हैकिंग टूल्स या किसी भी गैरकानूनी गतिविधि से जुड़ी चीजें सर्च करना आपको कानूनी मुसीबत में डाल सकता है।
किसी भी बीमारी या दवा के बारे में इंटरनेट पर बिना विशेषज्ञ की सलाह के सर्च करना गलत जानकारी का शिकार बना सकता है और आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है।
डार्क वेब और इससे संबंधित चीजों को गूगल पर सर्च करना आपके डिवाइस की सिक्योरिटी को खतरे में डाल सकता है और साइबर अपराधियों के निशाने पर ला सकता है।
हिंसा, आतंकवाद या अन्य संवेदनशील मुद्दों से जुड़ी चीजें सर्च करने पर सरकार की साइबर निगरानी के तहत आ सकते हैं और कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।
Gmail स्टोरेज को मैनेज करने के 5 आसान तरीके