Bluetooth से हैक हो सकता है आपका फोन, ऐसे रहें सतर्क यदि आप ईयरफोन, हेडफोन और अन्य डिवाइस के लिए ब्लूटूथ का इस्तेमाल करते हैं तो आप हैकर्स के निशाने पर आ सकते हैं ब्लूटूथ के इस्तेमाल में जरा सी लापरवाही से आपको बड़ा नुकसान भी झेलना पड़ सकता है कई बार यूजर्स ब्लूटूथ को ऑन करके डिस्कवरी मोड में छोड़ देते हैं, ऐसे में हैकर्स आसानी से आपके डिवाइस तक पहुंच बना सकते हैं हैकर्स इसकी मदद से आपके डाटा पर एक्सेस प्राप्त कर सकते हैं, इसे Blue Bugging कहा जाता है हैकर्स आपकी कॉल तक को सुन सकते हैं। यह प्राइवेसी और सिक्योरिटी के लिहाज से काफी खतरनाक हो सकता है हैकिंग से बचने के लिए किसी भी अनजान डिवाइस की ब्लूटूथ पेयरिंग रिक्वेस्ट एक्सेप्ट ना करें भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में जरूरत ना होने पर ब्लूटूथ को बंद कर दें। ऐसी जगह पर हैकिंग की संभावना ज्यादा होती है TECH