अब चोरी के फोन खुद लौट रहे हैं घर! ये तकनीक बनी कारगर

अमर उजाला

Thu, 11 September 2025

Image Credit : Adobe Stock

अक्सर ऐसा होता है कि लोग फोन चोरी हो जाने पर उसके वापस मिलने की उम्मीद खो देते हैं।

Image Credit : AI

लेकिन अब देशभर से कई स्मार्टफोन यूजर्स रिपोर्ट कर रहे हैं कि उनके 2–3 साल पहले खोए हुए मोबाइल अब उन्हें कूरियर के जरिए वापस मिल रहे हैं।

Image Credit : Adobe Stock

हैरानी की बात ये है कि ये कोई चोर की दया नहीं है बल्कि सरकार की एक स्मार्ट तकनीकी पहल का कमाल है।
 

Image Credit : FREEPIK

सरकार ने Sanchar Saathi पोर्टल के जरिए एक प्लेटफॉर्म तैयार किया है जिसका नाम Central Equipment Identity Register (CEIR) है।

Image Credit : FREEPIK

इसका मकसद चोरी या खोए हुए मोबाइल की शिकायत आसान बनाना और डिवाइस की तुरंत ट्रैकिंग और रिकवरी में मदद करना है।
 

Image Credit : FREEPIK

Ghaziabad पुलिस ने हाल ही में लगभग 1200 मोबाइल फोन इसी सिस्टम की मदद से रिकवर किए हैं।
 

Image Credit : FREEPIK

अगर आपका फोन चोरी या गुम हो गया है तो आप बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके CEIR सिस्टम में रिपोर्ट कर सकते हैं।
 

Image Credit : FREEPIK

आपको sancharsaathi.gov.in पोर्टल के 'Citizen Centric Services' सेक्शन में जाना है। यहां ‘Block Your Lost/Stolen Mobile Handset’ पर क्लिक करें।
 

Image Credit : FREEPIK

अब ‘Block lost/stolen mobile handset’ का ऑप्शन चुनें। अपना चालू मोबाइल नंबर दर्ज करें। खोए हुए फोन का IMEI नंबर भरें। बाकी जरूरी जानकारी भरने के बाज सबमिट करें।

Image Credit : Freepik

इसके बाद आपका डिवाइस ब्लॉक हो जाएगा और ट्रैकिंग प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।

Image Credit : Freepik

भूकंप में जान बचा सकता है Android का यह हिडन फीचर, ऐसे करें एक्टिवेट

अमर उजाला
Read Now