30 सितंबर है डेडलाइन, ऐसे बदलवाएं दो हजार के पुराने नोट, वरना हो जाएंगे रद्दी दो हजार रुपये के पुराने नोट को बदलवाने की आखिरी तारीख 30 सितंबर, 2023 है कुछ महीनों पहले रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने दो हजार रुपये के नोटों को वापस लेने का एलान किया था दो हजार रुपये के पुराने नोट को बदलवाने के लिए आपको अपने बैंक में जाना होगा। वहां जाकर आप इन्हें आसानी से बदलवा सकते हैं इसके अलावा बैंक में खाता न होने पर भी नजदीकी बैंक ब्रांच में जाकर दो हजार रुपये के नोट को बदलवाया जा सकता है एक बार में 20 हजार रुपये तक की राशि को आसानी से बदलवाया जा सकता है यूटिलिटी न्यूज