बाइक की सर्विसिंग कब करानी चाहिए? नई बाइक जब खरीदते हैं तो कंपनी आपको एक सर्विस शिड्यूल देती है इसमें स्पष्ट शब्दों में लिखा होता है कि बाइक की सर्विसिंग कब करानी है अमूमन कंपनियां पहली सर्विस बाइक के 500 से 600 किलोमीटर चलने के बाद कराने के लिए कहती हैं पहली सर्विस के बाद दूसरी सर्विस गाड़ी के 2500 से 3000 किलोमीटर चलने के बाद (लगभग 2 से 3 महीनों) करा लेनी चाहिए हमेशा विश्वसनीय जगहों से ही अपनी गाड़ी की सर्विसिंग करानी चाहिए नियमित बाइक की सर्विसिंग कराने से उसकी परफॉर्मेंस अच्छी होती है यूटिलिटी न्यूज