अमर उजाला
Mon, 9 February 2026
आयुष्मान भारत योजना देश की सबसे बड़ी सरकारी स्वास्थ्य बीमा योजना है
जिसमें पूरे भारत के हर लाभार्थी को सालाना 5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त में मिलने का लाभ मिलता है।
इसका मतलब है कि अगर आप किसी सरकारी या पंजीकृत प्राइवेट अस्पताल में भर्ती होते हैं, तो बीमारी या सर्जरी का खर्च योजना के तहत 5 लाख रुपये तक कवर होता है।
यह कवर अस्पताल में भर्ती, सर्जरी, दवाइयों और संबंधित मेडिकल खर्चों तक सीमित रहता है।
ऐसे में लोगों को ये संशय रहता है कि पांच लाख की लिमिट पूरी होने के बाद आने वाले खर्चे की जिम्मेदारी कौन लेना ?
तो आपको बता दें कि अगर किसी मरीज का इलाज 5 लाख रुपये से अधिक का हो जाता है, तो योजना की मानक सीमा पूरी हो चुकी मानी जाती है।
ऐसी स्थिति में शेष खर्च मरीज को खुद वहन करना पड़ता है
5 लाख रुपये की लिमिट खत्म होने के बाद आपको अगले साल नई लिमिट आने का इंतजार करना होगा, अगले साल फिर से 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है।
किन लोगों को नहीं मिल सकता अटल पेंशन योजना का लाभ? चेक करें क्या आप पात्र हैं