अमर उजाला
Sun, 22 February 2026
आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लोगों को आसानी से मिल सके, इसके लिए सरकार ने आयुष्मान कार्ड की सुविधा शुरू की है।
पर, कई बार देखा जाता है कि कुछ लोग आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर पैसे मांगने लगते हैं।
ऐसे में आपको ये जानने की जरूरत है कि आयुष्मान कार्ड बिल्कुल मुफ्त बनता है
इसके लिए किसी भी प्रकार की कोई भी फीस या पैसे की मांग करना गैरकानूनी है।
अगर आपको भी किसी व्यक्ति या संस्था द्वारा आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पैसे मांगे जाते हैं, तो आपको तुरंत इसकी शिकायत करनी चाहिए
अगर आपसे कोई पैसे मांग रहा है तो हेल्पलाइन नंबर 14555 पर कॉल करके जानकारी दी जा सकती है
ये हेल्पलाइन आयुष्मान कार्ड से संबंधित सभी मुद्दों के लिए काम करती है।
www.pmjay.gov.in बेवसाइट पर जाकर भी आप शिकायत दर्ज कराई जा सकती है
मोबाइल की स्लो चार्जिंग से हैं परेशान? वजह से लेकर हल तक यहां जानें