अमर उजाला
Sun, 8 February 2026
आयुष्मान भारत योजना देश की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजनाओं में से एक है, जिसका उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मुफ्त इलाज की सुविधा देना है
इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को हर साल लाखों रुपये तक का कैशलेस इलाज सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में उपलब्ध कराया जाता है।
सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ करोड़ों लोग उठा रहे हैं।
योजना की लोकप्रियता के चलते कई जगहों पर लोगों से आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर पैसे मांगे जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं
ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि आयुष्मान भारत योजना पूरी तरह निःशुल्क है और इसके लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता
यदि कोई व्यक्ति या एजेंट आयुष्मान कार्ड बनवाने के बदले पैसे मांगता है, तो उससे सतर्क रहने की जरूरत है
ऐसे मामले की शिकायत तुरंत 1800-1800-4444 पर दर्ज करानी चाहिए
आप इस नंबर पर अपनी शिकायत कभी भी दर्ज करा सकते हैं
बेटियों के लिए सरकार चला रही ये शानदार स्कीम, निवेश करने पर मिलते हैं बड़े फायदे