क्या पुलिस वाले गाड़ी के टायर से हवा निकाल सकते हैं? अक्सर सड़क पर चेकिंग के दौरान पुलिस और वाहन चालकों के बीच बहस देखने को मिलती है। कई बार ऐसी खबरें भी आती हैं कि पुलिसकर्मी ने वाहन रोकने के लिए या कागजात न होने पर गाड़ी के टायर से हवा निकाल दी। कानूनी नजरिए से देखा जाए, तो पुलिस के पास किसी भी गाड़ी के टायर से हवा निकालने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है। मोटर वाहन अधिनियम के तहत पुलिस को नियम तोड़ने पर चालान काटने या ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने का अधिकार है। मगर टायर से हवा निकालना भारतीय दंड संहिता या नए कानूनों के तहत 'संपत्ति को नुकसान पहुंचाने' की श्रेणी में आता है। अगर कोई पुलिसकर्मी ऐसा करता है, तो आप उसके उच्चाधिकारियों (जैसे ट्रैफिक हेड या एसपी) से शिकायत कर सकते हैं। Utility Tips