ऑफिस में अपने सहकर्मी से उसकी सैलरी पूछना एक संवेदनशील विषय है।
Image Credit : adobe
भारत में अधिकतर निजी कंपनियों के 'एंप्लॉयमेंट कॉन्ट्रैक्ट' में कॉन्फिडेंशियलिटी क्लॉज होता है, जिसके तहत अपनी सैलरी की जानकारी किसी के साथ साझा करना अनुशासनात्मक उल्लंघन माना जा सकता है।
Image Credit : adobe
कंपनी पॉलिसी
ज्यादातर कंपनियां वेतन को गोपनीय रखने की सलाह देती हैं। अगर आप किसी की सैलरी पूछते हैं और वह इसकी शिकायत एचआर से कर देता है, तो आपके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।
Image Credit : Free
प्रोफेशनल शिष्टाचार
कार्यस्थल पर वेतन पूछना अक्सर अशिष्ट माना जाता है। इससे टीम के बीच तुलना, ईर्ष्या और तनाव पैदा हो सकता है, जो कार्यक्षमता को प्रभावित करता है।
Image Credit : Free
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपकी सैलरी सही है या नहीं, तो एचआर से इंडस्ट्री बेंचमार्क के बारे में बात करना बेहतर है।
Image Credit : Free
जब तक आप अपने सहकर्मी के साथ बहुत करीबी और भरोसेमंद संबंध न रखते हों, तब तक सीधे सैलरी पूछने से बचना ही पेशेवर हित में है।
Image Credit : Free
PMKY: 23वीं किस्त के लिए किसानों को कौन से काम करवाने हैं?