क्या एसी से निकलने वाले पानी को इन्वर्टर की बैटरी में डाल सकते हैं? आपको एसी से निकलने वाले पानी को इन्वर्टर की बैटरी में भूलकर भी नहीं डालना चाहिए आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि एसी का पानी शुद्ध नहीं होता है इसमें ऐसे तत्व हो सकते हैं, जो इन्वर्टर की बैटरी को खराब कर सकते हैं इन्वर्टर की बैटरी में हमेशा प्रमाणित डिस्टिल्ड वाटर का ही इस्तेमाल करें एसी के पानी का इस्तेमाल इन्वर्टर की बैटरी में करने से उसकी क्षमता धीरे धीरे घट सकती है ऐसा करने से बैटरी का बैकअप समय कम हो सकता है और वह जल्द खराब भी हो सकती है यूटिलिटी न्यूज