क्या ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी से चाबी निकाल सकती हैं? अक्सर सड़क चलते समय जब ट्रैफिक पुलिस हमें रोकती है, तो सबसे पहले डर रहता है कि कहीं पुलिसकर्मी गाड़ी की चाबी न निकाल ले। मगर क्या कानूनी रूप से उनके पास ऐसा करने का अधिकार है? भारतीय कानून और मोटर वाहन अधिनियम के अनुसार, कोई भी पुलिसकर्मी चाहे वह किसी भी रैंक का हो आपकी गाड़ी से जबरन चाबी नहीं निकाल सकता। कानूनन पुलिस अधिकारी को आपकी गाड़ी की चाबी छीनने या निकालने का अधिकार नहीं है। यह पुलिस मैनुअल और नियमों का उल्लंघन माना जाता है। चाबी निकालने के अलावा, पुलिसकर्मी आपकी गाड़ी के टायर की हवा भी नहीं निकाल सकते। अगर कोई अधिकारी ऐसा करता है, तो आप उस घटना का वीडियो बना सकते हैं और उनके वरिष्ठ अधिकारी या संबंधित विभाग में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। Utility Tips