अमर उजाला
Fri, 13 February 2026
दिल्ली में रहने वालों के लिए मेट्रो उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुकी है
क्योंकि मेट्रो की वजह से ही उनके लिए ट्रैवलिंग काफी सहूलियत भरी हो गई है
मेट्रो टिकट को लेकर क्या नियम हैं, इस बारे में तो हर कोई जानता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मेट्रो में कितना समान लेकर यात्रा करने की इजाजत है
दरअसल, अक्सर यात्री अनजाने में ज्यादा वजन का बैग या सूटकेस लेकर स्टेशन पहुंच जाते हैं, जिससे सुरक्षा जांच के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ता है।
इसलिए आपको पता होना चाहिए कि मेट्रो प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सामान ले जाने की एक तय सीमा निर्धारित की है।
मौजूदा नियमों के अनुसार, कोई भी यात्री अधिकतम 25 किलोग्राम तक का सामान अपने साथ ले जा सकता है।
अगर तय सीमा से अधिक वजन पाया जाता है, तो सुरक्षा कर्मी सामान को अंदर ले जाने से रोक सकते हैं या जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
कुछ साल पहले तक यह सीमा 15 किलोग्राम थी, जिसे बाद में बढ़ाया गया।
नया आधार एप: ऐसे बदलें आधार से लिंक मोबाइल नंबर