क्या आप जानते हैं बदल गया है 'असेसमेंट ईयर' का नाम? आज यानी 1 अप्रैल 2026 से 'इनकम टैक्स एक्ट 2025' लागू हो गया है। ऐसे में इनकम टैक्स से जुड़े कई बड़े बदलाव हुए हैं। इसी कड़ी में एक बड़ा बदलाव प्रिवियस ईयर और असेसमेंट ईयर के नाम को लेकर हुआ है। प्रिवियस ईयर और असेसमेंट ईयर में लोगों का काफी भ्रम रहता था। इसलिए अब सरकार ने इन दोनों को खत्म कर एक नाम 'टैक्स ईयर' दे दिया है। अभी तक इनकम टैक्स में दो शब्दों का इस्तेमाल होता था, 'प्रिवियस ईयर' (जिस साल आप कमाते हैं) और 'असेसमेंट ईयर' (जिस साल आप उस कमाई पर टैक्स भरते हैं)। अब आपको यह याद रखने की जरूरत नहीं कि कौन सा साल चल रहा है और कौन सा असेसमेंट ईयर है। अब सिर्फ 'टैक्स ईयर' होगा, जो हर साल 1 अप्रैल से शुरू होगा। Utility Tips