क्या कूलर में मटका डालने से ठंडी हवा आती है?

अमर उजाला

Mon, 25 May 2026

Image Credit : Freepik

गर्मियों के मौसम में कूलर चलाने के लिए एक बेहद लोकप्रिय जुगाड़ है, कूलर की पानी की टंकी में मिट्टी का छोटा मटका या घड़ा रखना। 

Image Credit : Freepik

आम इंसान को लगता है कि मटका पानी को फ्रिज जैसा ठंडा कर देगा और कूलर से बर्फ जैसी हवा आएगी, लेकिन विज्ञान के नजरिए से यह तरीका पूरी तरह कारगर नहीं है।

Image Credit : Freepik

मटका रखने से क्या होता है?

मिट्टी का मटका पानी को ठंडा रखने के लिए 'इवेपोरेटिव कूलिंग' के सिद्धांत पर काम करता है। 
Image Credit : Adobe Stock

मटके की सतह पर मौजूद बारीक छेदों से जब पानी रिसकर बाहर आता है और हवा के संपर्क में आकर उड़ता है, तब मटके के अंदर का पानी ठंडा होता है।

Image Credit : Freepik


जब आप मटके को कूलर की बंद टंकी के पानी में पूरी तरह डुबोकर रख देते हैं, तो मटके की बाहरी सतह को बाहर की खुली हवा नहीं मिल पाती। 

Image Credit : Freepik

हवा न मिलने के कारण वाष्पीकरण की प्रक्रिया रुक जाती है, जिससे मटका पानी को अतिरिक्त ठंडा नहीं कर पाता।
 

Image Credit : AI

'रील्स देखने के मिलेंगे पैसे' ऐसे ऑफर्स खाली कर सकते हैं बैंक अकाउंट

Adobe Stock
Read Now