सभी के पास होने चाहिए ये 4 कार्ड, दूसरा वाला है सबसे जरूरी

अमर उजाला

Sat, 12 April 2025

Image Credit : Amar Ujala

भारत सरकार हम सभी के लिए कई तरह के कार्ड जारी करती है। इन कार्डों का उपयोग विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ लेने के लिए किया जाता है

 

Image Credit : Adobe Stock

इन कार्डों के माध्यम से सरकार लोगों को विभिन्न तरह की सुविधाएं प्रदान करती है, जैसे कि स्वास्थ्य बीमा, पेंशन, सब्सिडी आदि
 

Image Credit : Adobe Stock

1. आभा (आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट)

आभा कार्ड (आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट) के कहीं सारे लाभ है जैसे की ये कार्ड स्वास्थ्य रिकॉर्ड को डिजिटल रूप में सुरक्षित व व्यवस्थित रूप से स्टोर करता है, और डॉक्टर को मरीज के पुराने रिकॉर्ड के आधार पर सही इलाज प्रदान करने में मदद करता है

 
Image Credit : Amar Ujala

2. पैन कार्ड

पैन कार्ड भारत में हर व्यक्ति के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज बन चुका है। यह सिर्फ एक पहचान पत्र नहीं है, बल्कि यह आपके वित्तीय लेन-देन और कर भुगतान से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियों को एक साथ रखता है

 
Image Credit : Amar Ujala

3. ई-संजीवनी कार्ड

ई-संजीवनी कार्ड एक डिजिटल स्वास्थ्य सेवा है जिसके जरिए आप घर बैठे डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं। यह ई-संजीवनी कार्ड भारत सरकार द्वारा शुरू की गई ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन सेवा का एक हिस्सा है

 
Image Credit : Amar Ujala

4. आधार कार्ड

आधार कार्ड भारत सरकार द्वारा जारी किया गया एक 12 अंकों का यूनिक पहचान नंबर है जो आपके बायोमेट्रिक डेटा (उंगलियों के निशान और आंखों की पुतली) से जुड़ा होता है। यह आपकी पहचान का सबसे ठोस प्रमाण माना जाता है
 
Image Credit : अमर उजाला

गर्मी के सीजन में आईआरसीटीसी के साथ कर आएं माता वैष्णो देवी के दर्शन

AdobeStock
Read Now