अमर उजाला
Mon, 9 February 2026
दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए होली पर एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है
दरअसल, होली के मौके पर दिल्ली सरकार राज्य के गरीब परिवारों को मुफ्त गैस सिलेंडर देने जा रही है।
सरकार ने इस योजना के लिए करीब 300 करोड़ रुपये बजट को तय किया है।
इस स्कीम के अंतर्गत पहला मुफ्त एलपीजी गैस सिलेंडर होली के मौके पर दिया जाएगा।
योजना का लाभ लेने के लिए परिवार के पास राशन कार्ड का होना जरूरी है।
इसके अलावा वे पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम के अंतर्गत गरीब श्रेणी में आते हों।
बता दें कि इस समय दिल्ली में करीब 17.18 लाख राशन कार्ड धारक हैं, जिन्हें इस स्कीम के साथ जोड़ा जाएगा
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो होली और दिवाली के मौके पर एक सिलेंडर की कीमत के बराबर पैसे लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में भेजे जाएंगे, जिससे वो सिलेंडर खरीद सकते हैं
मोदी सरकार किस दिन जारी करेगी 22वीं किस्त? चेक करें आप पात्र हैं या नहीं