गर्मियों में जब कूलर से ठंडी हवा के बजाय उमस भरी बदबू आने लगती है, तो इसका मुख्य कारण घास में जमी गंदगी और पानी में पनपने वाले बैक्टीरिया होते हैं।
Image Credit : Freepik
इसे दूर करने के लिए आप कुछ आसान घरेलू उपाय अपना सकते हैं। आइए जानते हैं।
Image Credit : Freepik
फिटकरी
कूलर के पानी में थोड़ा सा फिटकरी डालना सबसे सस्ता और किफायती विकल्प है। इससे पानी और घास दोनों साफ हो जाते हैं।
Image Credit : Adobe Stock
सिरका और बेकिंग सोडा
कूलर के पानी में दो चम्मच बेकिंग सोडा और थोड़ा सा सफेद सिरका मिला दें। यह पानी के खारेपन को काटता है और घास से आने वाली पुरानी सड़ांध को तुरंत दूर कर देता है।
Image Credit : Freepik
नींबू का रस
पानी में दो-तीन नींबू निचोड़ दें। नींबू की अम्लीय प्रकृति बैक्टीरिया को नष्ट करती है और कूलर से ताजी खुशबू आने लगती है।
Image Credit : instagram
नियमित सफाई
सप्ताह में कम से कम एक बार कूलर का पुराना पानी निकालकर उसे धूप में सूखने दें। घास पुरानी हो गई हो तो उसे बदल देना ही सबसे बेहतर विकल्प है।
Image Credit : AdobeStock AI
ट्रेन की विंडो टिकट लेने पर मिलते हैं ये बड़े फायदे