अमर उजाला
Mon, 12 January 2026
घर में चूहों का आना एक आम लेकिन बेहद परेशान करने वाली समस्या है।
। चूहे न सिर्फ खाने-पीने की चीजें खराब करते हैं, बल्कि तार कुतरने, कपड़े नुकसान पहुंचाने और बीमारियां फैलाने का खतरा भी बढ़ा देते हैं।
ऐसे में आप इन्हें बिना मारे भी घर से भगा सकते हैं, बस आपको इसके लिए चाहिए होंगे कुछ नुस्खे
पुदीना तेल या फिर कपूर का इस्तेमाल चूहों को भगाने में काफी असरदार होता है।
इसके लिए पुदीना तेल की कुछ बूंदें रुई पर डालकर उन जगहों पर रखें जहां से चूहे आते-जाते हैं।
अगर आपके पास कपूर है तो कपूर के छोटे टुकड़ों को कोनों में रखकर भी चूहों को दूर रखा जा सकता है।
लहसुन और प्याज की तेज गंध भी चूहों को पसंद नहीं होती, इसलिए इन्हें चूहों के बिल या कोनों में रखने से वे वहां से भागने लगते हैं।
इन उपायों को एक बार अवश्य ट्राई करें और चूहों को भगाएं बिना मारे
किन लोगों को सरकार देती है पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ?