अमर उजाला
Tue, 7 April 2026
इंडक्शन कुकटॉप का इस्तेमाल करते समय सुरक्षा के लिहाज से उचित दूरी बनाए रखना बेहद जरूरी है।
आपको बता दें कि इंडक्शन इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड (EMF) यानी चुंबकीय तरंगों के सिद्धांत पर काम करता है।
इसलिए विशेषज्ञों का मानना है कि इससे कुछ दूरी पर खड़े होकर ही खाना पकाना चाहिए।
खाना पकाते समय इंडक्शन चूल्हे से कम से कम 1 से 2 फीट (लगभग 30 से 60 सेंटीमीटर) की दूरी बनाकर खड़ा होना सबसे सुरक्षित माना जाता है।
इतनी दूरी पर चुंबकीय तरंगों का प्रभाव न के बराबर रह जाता है।
जिन लोगों के शरीर में पेसमेकर या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक मेडिकल डिवाइस लगा है, उन्हें इंडक्शन से कम से कम 2 फीट की दूरी जरूर रखनी चाहिए।
गर्मियों में बंद कार के अंदर सेनिटाइजर क्यों नहीं रखना चाहिए?