अमर उजाला
Fri, 3 April 2026
भारत में पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय के मौजूदा नियमों के अनुसार, एक वित्तीय वर्ष (1 अप्रैल से 31 मार्च तक) में एक सीमित गैस सिलिंडर ही बुक कर सकते हैं।
नियमों के मुताबिक घरेलू कनेक्शन पर कुल 12 सब्सिडी वाले एलपीजी सिलिंडर बुक किए जा सकते हैं।
इसका मतलब है कि सरकार आपको हर महीने औसतन एक सिलिंडर पर सब्सिडी (छूट) प्रदान करती है।
अगर आप एक साल में 12 से अधिक सिलिंडर इस्तेमाल करते हैं, तो 13वें सिलिंडर से आपको पूरी बाजार कीमत चुकानी होगी।
13वें सिलेंडर पर सरकार की ओर से कोई रियायत नहीं मिलती है।
बता दें कि आप अपने घरेलू कनेक्शन पर एक वर्ष में कुल 15 सिलेंडर ही ले सकते हैं, जिसमें 12 की सब्सिडी सरकार देती है।
किस राज्य में पेट्रोल सबसे सस्ता