साल में कितनी बार करानी चाहिए एसी की सर्विसिंग? कई लोग अक्सर इस बारे में सवाल करते हैं कि एसी की सर्विसिंग एक साल में कितनी बार करानी चाहिए एसी की सर्विसिंग साल में 2 बार करानी ठीक रहती है इसमें आपको पहली बार एसी की सर्विसिंग गर्मी शुरू होने के पहले मार्च और अप्रैल में करा लेनी चाहिए इससे एसी सीजन के शुरू होने से पहले तैयार हो जाता है और अच्छी परफॉर्मेंस देता है वहीं दूसरी बार आपको सितंबर और अक्तूबर में इसकी सर्विसिंग करानी चाहिए इससे मानसून के बाद जो धूल और गंदगी जमा होती है वह साफ हो जाती है यूटिलिटी न्यूज