होम लोन के लिए कितना सिबिल स्कोर होना है जरूरी? अगर आप होम लोन लेने जा रहे हैं, तो इसके लिए सिबिल स्कोर 720 से अधिक होना जरूरी माना जाता है वहीं अगर आपका सिबिल स्कोर 750 है, तो यह आपके लिए काफी अनुकूल है इस पर आपको आसानी से लोन मिलने की संभावना बढ़ जाती है, साथ में आकर्षक ब्याज दर भी मिलती है वहीं अगर आपका सिबिल स्कोर ठीक नहीं है, तो लोन मिलने में आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है लोन जारी करने से पहले बैंक व्यक्ति का सिबिल स्कोर देखता है लेकिन यही एक अंतिम कारक नहीं है बैंक इस दौरान व्यक्ति की वित्तीय स्थिरता और कई दूसरी जरूरी चीजों का भी पता करता है यूटिलिटी न्यूज