सिलेंडर में कितनी बची है गैस ऐसे करें पता आप एक खास तरीके को अजमाकर सिलेंडर में कितनी गैस बची है उस बारे में पता कर सकते हैं इसमें आपको एक गीला कपड़ा लेना होगा आपको इस कपड़े को सिलेंडर के चारों ओर अच्छे से लपेटना है 1 से 2 मिनट बाद आपको उस कपड़े को सिलेंडर से हटा देना है कपड़े को हटाने के कुछ देर बाद सिलेंडर का जितना हिस्सा खाली है वह जल्दी सूख जाएगा वहीं जितने हिस्से में गैस है वह ज्यादा देर तक गीला या नम रहेगा यूटिलिटी न्यूज