सुभद्रा योजना में क्या है आवेदन की प्रक्रिया? सुभद्रा योजना के अंतर्गत सरकार ओडिशा राज्य की महिलाओं को सालाना दो किस्तों के अंतर्गत 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है अगर आप सुभद्रा योजना का लाभ लेना चाहती हैं तो आज हम आपको उस प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप स्कीम में आवेदन कर सकती हैं ओडिशा राज्य की महिलाएं ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से सुभद्रा योजना में आवेदन कर सकती हैं ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उन्हें सुभद्रा पोर्टल पर विजिट करना है आप नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र, ब्लॉक कार्यालय, शहरी स्थानीय निकाय कार्यालय, सीएससी सेंटर जाकर भी ऑफलाइन आवेदन कर सकती हैं यूटिलिटी न्यूज