बिना लाइन में लगे व्हाट्सएप पर ऐसे करें मेट्रो टिकट बुक व्हाट्सएप पर दिल्ली मेट्रो का टिकट बुक करने के लिए सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में इस नंबर 9650855800 को सेव करना है इसके बाद आपको इस कॉन्टैक्ट को अपने व्हाट्सएप में खोलकर Hi मैसेज लिखकर भेजना है। यह करने के बाद आपको अपनी पसंदीदा भाषा का चयन करना है इसके बाद स्क्रीन पर कई ऑप्शन्स खुलेंगे यहां आपको Buy Ticket के विकल्प का चयन करना है इसके बाद आपको Click Below To Get Your Delhi Metro QR Tickets के नीचे Click Here के बटन पर क्लिक करना है इसके बाद सफर की डिटेल्स और कितना टिकट आपको लेना उसे दर्ज करके पेमेंट करनी है। इस तरह आप आसानी से व्हाट्सएप पर मेट्रो टिकट बुक कर सकते हैं यूटिलिटी न्यूज