अमर उजाला
Mon, 23 March 2026
फास्टैग का बैलेंस चेक करना अब बहुत आसान हो गया है।
आप घर बैठे फास्टैग का बैलेंस चेक कर सकते हैं।
अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से +91-8884333331 पर एक मिस्ड कॉल दें। कुछ ही सेकंड में आपको एसएमएस के जरिए आपके फास्टैग वॉलेट का बैलेंस मिल जाएगा।
गूगल प्ले स्टोर या एप स्टोर से My FASTag ऐप डाउनलोड करें। इसमें अपना वाहन नंबर डालें और आप रीयल-टाइम बैलेंस के साथ-साथ अपनी पिछली यात्राओं की डिटेल्स भी चेक कर सकते हैं।
अगर आपका फास्टैग किसी बैंक (जैसे SBI, ICICI) या पेटीएम से जुड़ा है, तो सीधे उस एप को खोलें। 'FASTag' सेक्शन में जाकर आप अपना बैलेंस देख सकते हैं और वहीं से तुरंत रिचार्ज भी कर सकते हैं।
हर बार जब आप टोल प्लाजा पार करते हैं, तो आपके रजिस्टर्ड नंबर पर एक मैसेज आता है। उस मैसेज में ट्रांजैक्शन के बाद बचा हुआ 'Available Balance' लिखा होता है।
एक बार में कितने सिलिंडर बुक कर सकते हैं आप?