अमर उजाला
Thu, 19 February 2026
दाल, सब्जी, तड़का और कई पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद जीरे के बिना अधूरा माना जाता है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाजार में असली के साथ-साथ नकली या मिलावटी जीरा भी बिक रहा है?
ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी हो जाता है कि जो जीरा आप खरीदकर घर लाए हैं, वह शुद्ध है या मिलावटी।
एक गिलास पानी में थोड़ी मात्रा में जीरा डालें। असली जीरा धीरे-धीरे नीचे बैठ जाता है, जबकि मिलावटी या रंग किया हुआ जीरा पानी का रंग बदल सकता है
थोड़ा जीरा हथेली पर लेकर मसलें। असली जीरे से तेज और प्राकृतिक खुशबू आएगी। अगर खुशबू हल्की या अजीब लगे, तो मिलावट की आशंका हो सकती है।
असली जीरे का रंग हल्का भूरा और आकार एक समान होता है। बहुत ज्यादा चमकदार या असामान्य रूप से काला जीरा संदिग्ध हो सकता है।
जीरे को सफेद कागज पर रगड़ें। अगर रंग छूटता है, तो समझिए उसमें कृत्रिम रंग मिलाया गया हो सकता है।
हमेशा ध्यान रखें कि मिलावटी मसाले न केवल स्वाद खराब करते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी हानिकारक हो सकते हैं।
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का लाभ क्या आपको मिलेगा?