आधार कार्ड से कौन सा बैंक अकाउंट है लिंक? ऐसे लगाएं पता इसके लिए सबसे पहले आपको माय आधार वेबसाइट पर विजिट करना है। नेक्स्ट स्टेप पर आपको लॉगिन करना है इसके बाद आधार नंबर दर्ज करके कैप्चा कोड को भरना है। यह करने के बाद सेंड ओटीपी पर क्लिक करें ओटीपी आने के बाद आपको लॉगिन करना है। अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा यहां आपको बैंक सीडिंग स्थिति के विकल्प का चयन करना है यह करने के बाद आपको पता चल जाएगा आपके आधार के साथ कौन सा बैंक अकाउंट लिंक है यूटिलिटी न्यूज