पीसी में इस तरह चेक करें वाईफाई कनेक्शन का पासवर्ड इसमें सबसे पहले कंट्रोल पैनल ओपन करें। यहां Network and Internet सेक्शन में View Network Status and Tasks पर क्लिक करें यह करने के बाद वर्तमान में कनेक्टेड वाईफाई नेटवर्क का नाम कनेक्शन के सामने दिखेगा, उस पर क्लिक करें इसके बाद नई विंडो ओपन होगी, यहां आपको Wireless Properties पर क्लिक करना है यह करने के बाद Security टैब में जाना है। यहां आपको नेटवर्क सिक्योरिटी की यानी वाईफाई पासवर्ड छुपा हुआ दिखेगा नीचे दिए गए Show Characters पर क्लिक करते ही आपको पासवर्ड दिख जाएगा यह तरीका उसी वाईफाई नेटवर्क के लिए काम करेगा, जो पहले से ही सिस्टम में सेव और कनेक्टेड है यूटिलिटी न्यूज