अमर उजाला
Fri, 20 February 2026
आयुष्मान भारत योजना के तहत देशभर में करोड़ों लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा दी जा रही है।
ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि आप अपने शहर या आसपास के क्षेत्र में आयुष्मान योजना से जुड़े अस्पतालों की सूची कैसे देख सकते हैं।
आयुष्मान भारत योजना, जिसे आधिकारिक तौर पर आयुष्मान भारत योजना कहा जाता है के तहत अस्पतालों की सूची ऑनलाइन उपलब्ध है।
इसके लिए सबसे पहले https://hem.nha.gov.in/ पर जाएं और Find Hospital विकल्प पर क्लिक करें
इस विकल्प पर जाकर अपने शहर के नाम या पिनकोड के माध्यम से अस्पतालों की सूची देखें
यहां क्लिक करने के बाद आपको प्राइवेट और सरकारी दोनों प्रकार के अस्पतालों की लिस्ट सामने आ जाएगी
अगर ऑनलाइन जानकारी नहीं मिल रही है तो ये जानकारी नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर या आरोग्य स्वास्थ्य केंद्र से भी मिल सकती है।
आप चाहें तो टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
ऐसे चेक करें खरीदा गया जीरा असली है या नकली?