गूगल क्रोम की मदद से ऐसे पता कर सकते हैं अपनी भूली हुई लॉगिन आईडी और पासवर्ड गूगल क्रोम में एक इनबिल्ट फीचर है, जो आपके यूजरनेम और पासवर्ड जैसी जरूरी जानकारी को स्टोर करके रखता है अगर आपने गूगल क्रोम पर ब्राउंजिंग के समय किसी वेबसाइट पर लॉगिन करते वक्त पासवर्ड सेव करने की अनुमति दी थी, तो आप इस बारे में पता कर सकते हैं इसके लिए गूगल क्रोम ओपन करके सेटिंग में जाएं। नेक्स्ट स्टेप पर पासवर्ड के विकल्प का चयन करें यहां आपको वह सभी पासवर्ड लॉगिन आईडी दिखाई दे जाएंगे, जिन्हें आपने गूगल क्रोम पर लॉगिन करते समय सेव किया था इस फीचर का इस्तेमाल करके उन्हीं पासवर्ड का पता लगा सकते हैं, जिन्हें आपने गूगल क्रोम ब्राउजर का इस्तेमाल करते समय सेव किया था यूटिलिटी न्यूज