कैसे जानें कि खराब हो गया है गाड़ी का क्लच प्लेट? गाड़ी का क्लच प्लेट इंजन की शक्ति को पहियों तक पहुंचाने का मुख्य जरिया है। अगर यह खराब हो जाए, तो गाड़ी की परफॉरमेंस गिर जाती है। आप अगली स्लाइड में बताए गए कुछ लक्षणों से इसकी पहचान कर सकते हैं। अगर आप एक्सीलेटर दबा रहे हैं और इंजन की आवाज तो बढ़ रही है, लेकिन गाड़ी की रफ्तार नहीं बढ़ रही, तो समझ लीजिए क्लच प्लेट घिस चुकी है। अगर गियर शिफ्ट करते समय वह अटक रहा है या गियर बॉक्स से 'कराहने' जैसी आवाज आ रही है, तो यह क्लच खराब होने का संकेत है। भारी ट्रैफिक में या चढ़ाई पर चलते समय अगर गाड़ी से कुछ जलने जैसी तीखी गंध आए, तो यह क्लच के ज्यादा गर्म होने और घिसने की निशानी है। अगर क्लच दबाने में बहुत ज्यादा जोर लगाना पड़ रहा है या वह पहले से सख्त महसूस हो रहा है, तो इसकी केबल या प्लेट में समस्या हो सकती है। Utility Tips