निवास प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया क्या है? निवास प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको सबसे पहले अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना होगा ध्यान दें कि आपको जनसेवा केंद्र पर अपने आधार कार्ड, राशन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, वोटर आईडी कार्ड आदि जरूरी दस्तावेजों को लेकर जाना होगा। यहां आपको बताना है कि आप निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आए हैं इसके बाद जनसेवा केंद्र पर बैठा एजेंट ई डिस्ट्रिक पोर्टल पर आपकी जरूरी जानकारी और दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी को अपलोड करेगा सभी प्रक्रिया फॉलो करने के बाद आपके एप्लीकेशन को ई-डिस्ट्रिक पोर्टल पर सबमिट करके पेमेंट किया जाएगा इसके बाद आपके एप्लीकेशन का रिव्यू होगा। कुछ दिनों बाद आपका निवास प्रमाण पत्र आ जाएगा, जिसे आप जनसेवा केंद्र से प्रिंट आउट निकलवाकर ले सकते हैं यूटिलिटी न्यूज