अमर उजाला
Fri, 20 March 2026
अपना पुराना स्मार्टफोन बेचने या एक्सचेंज करने से पहले डाटा को पूरी तरह डिलीट करना आपकी प्राइवेसी के लिए बेहद जरूरी है।
सिर्फ फाइलें डिलीट करना काफी नहीं होता, क्योंकि उन्हें रिकवरी सॉफ्टवेयर से वापस लाया जा सकता है। इसके लिए 'फैक्ट्री डाटा रिसेट' सबसे कारगर तरीका है।
पुराना फोन बेचने से पहले डाटा का बैकअप लें और गूगल/आईक्लाउड अकाउंट को सेटिंग से 'लॉग-आउट' करके हटा दें।
सुरक्षा के लिए फोन एन्क्रिप्टेड होना चाहिए, हालांकि आधुनिक स्मार्टफोन में यह फीचर पहले से ही एक्टिव रहता है।
अब 'Erase All Data (Factory Reset)' विकल्प चुनें, जिससे फोटो, कॉन्टैक्ट्स और ऐप्स पूरी तरह डिलीट हो जाएं।
अंत में, फोन में जंक फाइलें भरकर दोबारा रिसेट करें ताकि पुराना डाटा ओवरराइट हो जाए और रिकवर न हो सके।
यूपीआई के जरिए एटीएम से कैसे निकालें पैसे?