इंटरनेट के बिना भी ऐसे शेयर कर सकते हैं अपनी लोकेशन
अमर उजाला
Sun, 24 August 2025
Image Credit : Adobe Stock
इस प्रक्रिया में आपको अपने स्मार्टफोन में कंपास एप को खोलना है। इस एप में आप अपनी वर्तमान लोकेशन की स्थिति जीपीएस कॉर्डिनेट्स में देख सकते हैं
Image Credit : Adobe Stock
आपको इन कॉर्डिनेट्स (उदाहरण Latitude: 28.6139° N, Longitude: 77.2090° E) को कॉपी करके नोट करना है
Image Credit : Adobe Stock
इसके बाद आप जिस व्यक्ति के साथ अपनी लोकेशन को साझा करना चाहते हैं उसके मैसेज बॉक्स को खोलना है
Image Credit : Adobe Stock
मैसेज बॉक्स ओपन करने के बाद लिखें - मैं इमरजेंसी में हूं मुझे सहायता चाहिये ये मेरी लोकेशन है (Latitude: 28.6139° N, Longitude: 77.2090° E)
Image Credit : Adobe Stock
ये लिखने के बाद सेंड के बटन पर क्लिक कर दें। यह करने के बाद संबंधित व्यक्ति के पास आपका मैसेज चला जाएगा। संबंधित व्यक्ति गूगल मैप पर इन कोर्डिनेट को दर्ज करके आपकी लोकेशन ट्रैक कर सकता है
Image Credit : Adobe Stock
पीएम मुद्रा योजना में किस कैटेगरी में कितना लोन मिलता है?