ये गलतियां कीं तो इंडक्शन भी हो सकता है ब्लास्ट हाल के दिनों में इंडक्शन के फटने की कई खबरें आ रही हैं ऐसे में सभी लोगों इसका इस्तेमाल करते समय कुछ सावधानी बरतनी चाहिए। इंडक्शन को दीवार के एकदम सटाकर या कोने में रखने से वेंटिलेशन रुक जाता है, जिससे आंतरिक गर्मी बढ़ने पर ब्लास्ट का डर रहता है। मशीन को कपड़े, प्लास्टिक या अखबार पर रखकर चलाने से नीचे लगा कूलिंग फैन जाम हो जाता है, जिससे इंटरनल सर्किट जल सकता है। कुकटॉप की ऊपरी सतह पर पानी, तेल या खाने के अवशेष गिरने से करंट उतरने या शॉर्ट सर्किट होने का खतरा बना रहता है। बहुत गर्म इंडक्शन पर बर्फ जैसा ठंडा बर्तन रखने या तुरंत गीले कपड़े से सफाई करने पर इसका टॉप ग्लास टूट सकता है। उबड़-खाबड़ या गोल तल वाले बर्तनों का उपयोग करने से कॉइल पर दबाव बढ़ता है, जिससे मशीन ओवरहीट होकर खराब हो सकती है। बिना किसी ब्रेक के लंबे समय तक कुकिंग करने से इसके अंदरूनी पार्ट्स और वायरिंग जलने की संभावना बढ़ जाती है। Utility Tips